फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत: नेवी अफसर बताकर की थी बेटे की शादी, निकला टैक्सी ड्राइवर; रिटायर्ड दरोगा समेत पांच पर रिपोर्ट

Tue, 06 Jun 2023 07:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक रिटायर्ड दरोगा ने अपने बेटे को नेवी अफसर बताकर उसकी शादी करा दी। आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। शनिवार रात विवाहिता की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतका प्रियम का फाइल फोटो, आरोपी पति पवन श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की शिवधाम कॉलोनी में विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। मृतका के पिता ने बेटी के ससुर सेवानिवृत्त दरोगा राजकुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह भी आरोप लगाया कि सेवानिवृत्त दरोगा ने बेटे को नेवी अफसर बताया था। शादी के बाद पता लगा कि युवक टैक्सी चालक है। पति को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। उसने बताया कि पत्नी खुद ही फंदे पर लटक गई।

विज्ञापन


फरीदपुर कस्बे के लाइनपार मठिया निवासी राजू ने बताया कि उनकी पुत्री प्रियम श्रीवास्तव (25) की शादी ढाई साल पहले सेवानिवृत्त दरोगा राजकुमार के बेटे पवन श्रीवास्तव से हुई थी। उनका डेढ़ साल का एक बेटा भी है। शनिवार रात उनके पास किसी का फोन आया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। वह परिवार के साथ बरेली पहुंचे तो उनकी बेटी कमरे में मृत अवस्था में पड़ी थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि

सुभाषनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो लटकने (हैंगिंग) से मौत की पुष्टि हुई। राजू ने बेटी के पति, सास-ससुर व जेठ-जेठानी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पचास हजार रुपये दहेज की खातिर बेटी को परेशान किया जाता था।
विज्ञापन

नेवी अफसर बताकर की थी शादी

राजू का आरोप यह भी है कि राजकुमार ने अपने बेटे पवन को नेवी में अफसर बताकर रिश्ता तय किया था। उन्होंने नेवी अफसर की ड्रेस में पवन का एक फोटो भी उन्हें दिखाया था। झांसे में आकर उन्होंने प्रियम की शादी पवन से कर दी। बाद में पता लगा कि वह टैक्सी चलाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें