फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nath Corridor: बरेली के डेलापीर चौराहे पर लगेगा भगवान शिव का प्रतीक डमरू, नाम होगा नाथ सर्किट

Tue, 06 Jun 2023 06:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

Nath Corridor Bareilly : नाथनगरी बरेली का जल्द ही शिवमय नजर आएगी। डेलापीर चौराहे के कायाकल्प को लेकर फैसला लिया गया। यहां भगवान शिव के प्रतीक डमरू को लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
बरेली त्रिवटी नाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के डेलापीर चौराहे का नाम अब नाथ सर्किट होगा। इसका सुंदरीकरण कराते हुए यहां भगवान शिव के प्रतीक स्वरूप डमरू को स्थापित किया जाएगा। इससे जुड़ी सौ फुटा रोड पर सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। कायाकल्प का यह काम बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) करेगा।

विज्ञापन


मंगलवार को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नाथ कॉरिडोर के मॉडल पर चर्चा हुई। इसमें डेलापीर चौराहे के कायाकल्प को लेकर फैसला लिया गया। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि नाथ कॉरिडोर को लेकर प्रथम चरण में बाहरी सड़कों व प्रवेश द्वार का काम चल रहा है। यह अगले कुछ महीने में पूरा हो जाएगा।

चौराहों का होगा सुंदरीकरण 

दूसरे चरण में सभी सात मंदिरों से जुड़ी सड़कों और चौराहों का सुंदरीकरण होगा। डेलापीर चौराहे का नाम बदलकर नाथ सर्किट रखने पर भी सहमति बनी है, हालांकि इस पर अभी अंतिम मुहर लगना शेष है।

संबंधित खबर- शिवमय होगी बरेली: नाथ कॉरिडोर से होगा मंदिरों का सुंदरीकरण, बनेंगे प्रवेश द्वार, चौड़ी होंगी सड़कें

विज्ञापन

 

विज्ञापन

सौ फुटा रोड पर सेल्फी प्वाइंट बनाने के अलावा आगे तिराहे पर एक फोक बॉल स्थापित होगी, जिस पर स्वागत वाक्य लिखा जाएगा। चौराहे पर यातायात व्यवस्थित रहे, इसके लिए भी डिजाइन तैयार किया गया है। यहां पौधरोपण का काम भी तेज किया जाएगा।

तीन चरणों में होंगे विकास कार्य 

बरेली में नाथ कॉरिडोर में सभी सात मंदिरों से जुड़ी सड़कों के चौड़ीकरण व मंदिरों के संवारने का काम तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत रोड और दिल्ली बाईपास पर काम होगा। दूसरे चरण में शहर के अंदर कार्य होंगे। तीसरे चरण में मंदिरों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इससे शहर सुंदर होने के साथ ही शिवमय नजर आएगा। तीसरे चरण में प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधियों व मंदिर समितियों से सुझाव लेकर डीपीआर तैयार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें