दोनों पक्षों के लोग हुए घायल
सोमवार को वे लोग जिम से जैसे ही बाहर निकले, तभी फिर बिलाल, मुस्तकीम आदि ने उनसे मारपीट शुरू कर दी, जिससे रोहित पुत्र राजवीर, आनंद व सागर को चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष के घायल बिलाल, मुस्तकीम और जीशान का कहना है कि जिम से बाहर आते वक्त रोहित, मोहित व सागर समेत उनके साथियों ने हमला किया था। मारपीट में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर ले ली है। छह युवकों को हिरासत में ले लिया है।