एक दिन जब युवती ने शादी की जिद की तो अरबाज ने इनकार कर दिया। उसके पिता हाजी नासिर, चाचा जाबिर और जाकिर ने कार और दस लाख रुपये की मांग करने लगे। शिकायत करने पर इन लोगों ने युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में अरबाज और उसके परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।