फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण जांचने की परीक्षा में फेल निकले शहर के वाहन

Thu, 12 Jan 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Fell out of the city to check pollution in the test vehicle - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत संभागीय परिवहन विभाग द्वारा बुधवार को प्रदूषण जांच शिविर गांधी उद्यान पर लगाया गया। आने जाने वाली 100 गाड़ियाें को रोक कर उनका प्रदूषण जांचा। इनमें 60 वाहनाें के पास प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं था, 20 वाहन अनफिट पाए गए। इन्हें सर्टिफिकेट जारी किया गया और अनफिट वाहनाें को ठीक कराने को कहा गया।  
विज्ञापन

अभियान सुबह दस बजे से शुरू हुआ। आरटीओ आरआर सोनी, आरटीओ प्रवर्तन एमएल चौरसिया, एआरटीओ उदयवीर सिंह और आरआई वीके चौधरी समेत अन्य अधिकारी गांधी उद्यान पर जुट गए। प्रदूषण जांचने वाली मशीन से स्कूल वाहन, ऑटो और कार का प्रदूषण जांचा गया। सौ वाहनाें में 60 वाहनाें ने कभी प्रदूषण जांच नहीं कराई। इनमें अधिकतर डीजल के वाहन भी शामिल थे। इनको जांच के बाद सर्टिफिकेट तुरंत मिल गया। 20 वाहनाें की स्थिति ठीक नहीं थी, इन्हें दुरुस्त कराने को कहा गया। आईवीआरआई के वाहन में भारत सरकार लिखा था, इसे हटाने के निर्देश दिए। 

आज होगी निबंध और कला प्रतियोगिता 
विभाग की ओर से नेकपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में निबंध व कला प्रतियोगिता होगी। कला में कक्षा 6,7,8 और निबंध में कक्षा 9,10,11 के छात्र शामिल हाेंगे। कुल 25 स्कूल इसमें भाग लेंगे। अच्छी प्रस्तुति पर दस लोगाें को पुरस्कृत किया जाएगा। पहला पुरस्कार 50 हजार, दूसरा 25 और तीसरा 15 हजार रुपए का होगा। बाकी अन्य को सांत्वना पुरस्कार मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें