आयकर विभाग सात वर्ष पुरानी जमा राशि और लेनदेन पर भी नोटिस जारी करने लगा है। बड़ी संख्या में जारी हुए नोटिस से लोगों में हड़कंप की स्थिति है। नोट बंदी के दौरान ढाई लाख रुपये से ज्यादा बैंक खातों में जमा हुई धनराशि का ब्योरा आयकर विभाग ने जुटाना शुरू कर दिया था, लेकिन अब विभाग ने कई वर्ष पुराने लेनदेन पर भी समीक्षा करना शुरू किया है। दिसंबर में कई लोगों को वित्तीय वर्ष 2009-10 में सेविंग खातों में जमा हुए ढाई लाख रुपये से ज्यादा रकम पर नोटिस देना शुरू कर दिए हैं। इन लोगों के पास नोटिस पहुंचते ही हड़कंप मचा हुआ है। अशोक कुमार सक्सेना, सीएसए इंटर कॉलेज, गैनी के पास ऐसा ही एक नोटिस पहुंचा है। उधर, आयकर विभाग ने बताया कि यह नोटिस रूटीन में जारी हुए हैं। जिन खातों में सामान्य से ज्यादा रकम हुई उनसे पूछताछ प्रक्रिया व्यवस्था पहले से ही बनी हुई है।