फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ही निकला बेटे की हत्या का आरोपी

विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

डंडा मारकर मां का सिर फोड़ने पर खो बैठा था आपा, चुन्नी से गला घोटकर कर दी हत्या
विज्ञापन

भुता इलाके के गांव कोठा मक्खन का मामला, कोर्ट ने गैर इरादतन हत्या में पिता को भेजा जेल

भुता। कोठा मक्खन गांव के भूरे की हत्या उसके ही पिता बाबू खां ने चुन्नी से गला घोटकर की थी। आरोपी के मुताबिक, दरवाजा खोलने में देरी पर भूरे घर में घुसते ही मारपीट करने लगा था। उसने डंडा मारकर अपनी मां नाजिमा का सिर फोड़ दिया था, इस पर वह आपा खो बैठे और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने नाजिमा की तहरीर पर बाबू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

भुता इलाके के गांव कोटा मक्खन निवासी भूरे खां बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। इस वजह से दरवाजा खोलने में देर हो गई थी। पुलिस हिरासत में भूरे के पिता बाबू खां ने बताया कि जैसे ही दरवाजा खुला भूरे अपनी मां नाजिमा और उन्हें गालियां देने लगा। जब उन्होंने उसे शांत करने का प्रयास किया तो डंडा लेकर मां पर दौड़ पड़ा और डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। उनके साथ भी मारपीट की। भूरे के डंडा मारने पर नाजिमा के सिर से खून बहने लगा। पत्नी को लहूलुहान देख वह गुस्से में आपा खो बैठे और आवेश में आकर चुन्नी से भूरे का गला घोट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस को पहले ही हो गया था शक

घटनास्थल पर जांच के दौरान जब पुलिस को रात में हुए झगड़े की जानकारी हुई तो उसे पिता बाबू खां पर शक हो गया था। इसलिए पुलिस ने बाबू खां को हिरासत में ले लिया था। थाने में जब बाबू से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई कबूल कर ली।

घरवाले ही नहीं गांववाले भी परेशान से भूरे की हरकतों से

भूरे की हरकतों से घरवालों के साथ ही गांव के लोग भी परेशान थे। शराब का आदी होने की वजह से वह अक्सर लोगों से गाली गलौज और मारपीट करता था। छोटी-छोटी बात पर घरवालों से मारपीट करना उसके लिए आम बात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें