फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की शर्मनाक करतूत: एक लाख रुपये में किया बेटी का सौदा, ग्राहक ने कमरे में कैद कर किया टॉर्चर

Sun, 11 Jun 2023 04:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पीड़ित युवती ने बताया कि वह गांव के ही युवक से प्रेम करती है। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उसके पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। पिता ने उसे एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती ने पिता पर उसे एक लाख रुपये में बेच देने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि बेहोश करने के बाद पिता उसे अपने दो साथियों की मदद से नवाबगंज के एक व्यक्ति के घर छोड़ आया। जैसे-तैसे वह वहां से निकली। इसके बाद उसने प्रेमी के साथ ही शादी कर ली। युवती ने पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी...

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र की युवती ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह गांव के ही युवक से प्रेम करती है। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उसके पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। युवती के मुताबिक उसका पिता लालची है। वह उसे बेचना चाहता था। कुछ महीने पहले पिता ने उसके प्रेमी के खिलाफ थाना जहानाबाद में उसे फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मुकदमा खत्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को कैद करके रखता था खरीदार 

आरोप है कि पिता ने नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को उसका एक लाख रुपये में सौदा कर दिया। बेहोश करने के बाद पिता ने अपने साथियों की मदद से उसके घर पहुंचा दिया। नवाबगंज के जिस आदमी को उसे बेचा था वह युवती को कमरे में बंदकर रखता था और पीटता था। पांच मई को वह मौका देखकर वहां से चली आई और अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। 

ये भी पढ़ें- नाबालिग से दरिंदगी: 55 साल के शाह आलम ने बरेली से किया अगवा, काशीपुर में दुष्कर्म; फिर दो युवकों को सौंपा

अब वह उसी के साथ ही रह रही है। आरोप है कि पिता ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ उसे घर से उठा ले जाने का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवती के पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवती की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें