फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: पिता की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, फिर रातभर शव के साथ सोया कातिल बेटा, पुलिस को बताया क्यों मार डाला?

Mon, 20 Mar 2023 09:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं के जरीफनगर में नशे में धुत एक शख्स ने पिता की ईंट मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के पास ही सो गया। रात में उसकी आंख खुली और उसने पिता को चारपाई पर मृत पड़ा देखा तो घर से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी देती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के जरीफनगर इलाके के गांव दहगवां में पिता होरीलाल की हत्या करने के बाद आरोपी किशन लाल शव के पास में ही सोता रहा। रात में उसकी आंख खुली और उसने पिता को चारपाई पर मृत पड़ा देखा तो घर से फरार हो गया। शनिवार रात ही पुलिस ने दहगवां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता ने उसके चोटिल हाथ पर डंडा मार दिया था, इससे गुस्से में आकर उसने ईंट उठाकर उनके सिर पर मार दी थी। पुलिस सोमवार को उसे कोर्ट में पेश करेगी।

शुक्रवार रात दहगवां निवासी होरीलाल की उनके बेटे किशन लाल ने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने होरी लाल के छोटे बेटे मनोज की तहरीर पर आरोपी किशन लाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। शनिवार रात करीब आठ बजे पुलिस ने दहगवां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उस समय वह दिल्ली भागने की फिराक में खड़ा था।
विज्ञापन


शराब पीने को लेकर पिता से हुआ था विवाद
पूछताछ में किशन लाल ने बताया कि उसके पिता ने घर में ही शराब पी थी और वह बाहर पीकर आया था। वह घर आया तो उसका पिता से विवाद हो गया। उसने बताया कि इससे पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। घटना से तीन दिन पहले मारपीट में उसका हाथ चोटिल हो गया था। विवाद के दौरान उसी चोटिल हाथ पर उसके पिता ने डंडा मार दिया था, इससे उसने ईंट उठाकर पिता के सिर में मार दी और उनकी मौत हो गई।
Trending Videos

ईंट मारी तो पिता चरपाई पर गिरा

उसने बताया कि वह नशे में था इसलिए उसे नहीं पता था कि पिता की मौत हो चुकी है। जब उसने ईंट मारी तो पिता चारपाई पर गिर गए। उसे लगा कि शांत होकर सो गए हैं। वह इस कदर नशे में था कि बगैर खाना खाए ही पिता के पास पड़ी चारपाई पर सो गया। रात में करीब डेढ़ बजे नशा कम होने पर आंख खुली तो पिता को उठाने की कोशिश की। तब देखा तो वह चारपाई पर मृत पड़े थे। इसके बाद वह घर से भाग गया।

यह भी पढ़ें: Budaun News: शराब पीने पर डांटा तो नशे में धुत बेटे ने पिता को मार डाला, वारदात के बाद आरोपी फरार
 
विज्ञापन

आरोपी ने जुर्म कबूल किया

जरीफनगर इंस्पेक्टर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि हत्यारोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी किशन लाल ने बताया कि उसके पिता ने उसके चोटिल हाथ में डंडा मार दिया था, इससे आक्रोशित होकर उसने ईंट उठाकर सिर में मार दी तो पिता चारपाई पर गिर गए। इसके बाद वह पिता के पास ही पड़ी चारपाई पर सो गया। होश आने पर उसको पता चला कि पिता की मौत हो गई है तो वह फरार हो गया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें