फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान न बेच दे पिता.. इसलिए मार डाला

विज्ञापन
पकड़ा गया हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

हत्या के कबूलनामे के बाद मृतक के बेटे और उसके फुफेरे भाई को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

पुलिस को दी थी पिता के अपहरण की सूचना, गला दबाकर रेलवे क्वार्टर में डाला था शव

सीबीगंज। इज्जतनगर के रेलवे क्वार्टर में हुई हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मकान की खातिर बेटे ने फुफेरे भाई के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर शव यहां छुपाया था। गुमराह करने के लिए अपहरण का आरोप लगाकर पुलिस को रिश्तेदारों के खिलाफ तहरीर सौंपी थी। कबूलनामे के बाद पुलिस ने आरोपी और उसके फुफेरे भाई को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बच्चू सिंह यादव ने बताया कि मृतक राजू शराब का आदी था। उसने अपनी सारी जमीन बेच दी थी और उसके पास केवल एक मकान बचा था। वह उसे भी बेचने की तैयारी कर रहा था। जब उसके बेटे गौतम को इसकी जानकारी हुई तो पिता को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। एक दिसंबर को उसने फुफेरे भाई कैंट के कमालपुर निवासी रामदास के साथ पिता राजू को गला दबाकर मार डाला। शव को न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी खाली मकान में छुपा दिया। पुलिस को शक न हो इसलिए अपहरण की कहानी रच दी। पुलिस ने शक के आधार पर गौतम से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बता दी। एक दिसंबर को राजू की पत्नी शीला देवी निवासी गांव पस्तोर ने थाना पुलिस को तहरीर सौंपी थी कि उनके पति का अपहरण हो गया है। तीन दिसंबर को इज्जतनगर के रेलवे क्वार्टर में राजू का शव मिला। इसके बाद बेटे ने पुलिस का ध्यान भटकाने की कोशिश की। इंस्पेक्टर ने बताया कि हत्या दो लोगों ने ही की थी, दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें