फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाषनगर पुलिया से होकर बदायूं रोड पर नहीं जा सकेंगे टेंपो-ऑटो

विज्ञापन
सुभाष नगर मं लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कार वालों से भी पूछताछ होगी, सुभाषनगर से शहर में आ सकेंगे वाहन
विज्ञापन

जाम की समस्या दूर करने को यातायात पुलिस की पहल

बरेली। चौपुला पुल बंद होने के बाद दोनों ओर के वाहन फंसने से जाम की समस्या रोज ही बन रही थी। अमर उजाला ने जनता की परेशानी को कई बार उठाया तो अधिकारियों ने यहां नई व्यवस्था की है। पुलिया के रास्ते को टेंपो, ऑटो के लिए वनवे कर दिया गया है, पुलिया से बदायूं रोड पर नहीं जा सकेंगे। वहीं इधर से होकर अंदर जाने वाले कार चालकों से भी पूछताछ की जाएगी, अगर वे सुभाषनगर के होंगे तभी जाने दिया जाएगा। यातायात पुलिस का मानना है कि इससे पुलिया पर पूरे दिन लग रही भीड़ से लोगों को निजात मिलेगी।
सुभाषनगर पुलिया को सुभाषनगर के लोगों के अलावा बदायूं दिशा में आवागमन करने वाले टेंपो व कार वालों ने भी सुगम रास्ता बना लिया है। सुबह से शाम तक दोनों ओर से ऐसे वाहन आकर यहां फंसते हैं जिससे जाम लगता है। जबकि चौपुला पुल की वजह से हो रहे डायवर्जन में सुभाषनगर पुलिया को केवल दोपहिया वाहनों के आवागमन के लिए निर्धारित किया गया था। जाम और बदइंतजामी की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। एडीजी जोन ने भी जरूरत के हिसाब से डायवर्जन में बदलाव की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई के निर्देश पर टीआई दिनेश कुमार पांडेय ने अब यहां वनवे लागू कर दिया है। टीआई ने बताया कि शहर में चौकी चौराहे से बदायूं रोड पर टेंपो, ऑटो व कारें चौपुला रेलवे कॉलोनी रोड, चौपुला पुल होकर बदायूं रोड पर जाएंगे। चूंकि टेंपो व ई रिक्शा पर बैठी सवारियों से तस्दीक आसानी से संभव है इसलिए उन्हें प्राथमिकता से रोकने का निर्देश दिया है। जबकि कार वालों से भी सुभाषनगर पुलिया के अंदर जाने से पहले तस्दीक कर लिया जाएगा कि वे सुभाषनगर के ही निवासी हैं और बदायूं रोड की ओर नहीं जाएंगे। बदायूं दिशा से आने वाले टेंपो, ऑटो व कारों को सुभाषनगर पुलिया होकर आने की छूट रहेगी। पुलिया व राजीव कॉलोनी गेट की दिशा में स्टाफ की संख्या बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें