फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक फिसलने से हाईवे पर गिरे पिता-पुत्र, ऊपर से गुजर गया वाहन, दोनों की मौत

Sat, 25 Mar 2023 01:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

फरीदपुर निवासी पिता-पुत्र भट्ठे पर ईंट निकासी का काम करते थे। शनिवार सुबह दोनों काम पर जा रहे थे, रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। 
विज्ञापन
रहमत और उनका बेटा नाजिर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में भट्टे पर ईंट निकासी करने जा रहे पिता-पुत्र को बाइक फिसलने के बाद पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पचौमी गांव के पास हुआ।

विज्ञापन


मोहल्ला फर्रखपुर तकिया निवासी रहमत (55) अपने बेटे नाजिर (22) के साथ फतेहगंज पूर्वी के गांव टिसुआ में ईंट भट्टे पर ईंट निकासी का काम करते थे। शनिवार सुबह चार बजे वह बेटे के साथ बाइक पर बैठ काम पर जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पचौमी के पास बारिश के बाद हुई फिसलन की वजह से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें- Bareilly: रिश्ते के बाबा ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, चाचा ने भतीजी से की शर्मनाक हरकत
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना पर परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। रहमत के परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां थी। बेटियों की अभी तक शादी नहीं हुई है। तीन साल पहले एक बेटे की करंट लगने से मौत हो गई थी। दूसरे बेटे नाजिर की भी हादसे में मौत के बाद अब 15 वर्षीय नासिर के ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आ गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें