अवैध कॉलोनियों में चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में बदायूं रोड पर नदी किनारे और आईटीबीपी मुख्यालय के सामने वाले क्षेत्र में बिना स्वीकृति के बसाई जा रही दस कॉलोनियों पर शुक्रवार को बीडीए का बुलडोजर गरजा। साइट पर बने कॉलोनाइजर के कार्यालय भी ध्वस्त करा दिए। जिन प्लाटों पर नींव भरी थी, उसे भी उखड़वा दिया। वहीं आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी शुरू कराई गई है। इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है।
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि ओम प्रकाश कश्यप एवं अन्य व्यक्ति बदायूं रोड पर जुए की पुलिया के निकट 15 बीघा भूमि प्लॉटिंग कर रहे थे। संजीव, आरपी यादव एवं लाल सिंह आदि महाराणा स्मारक ट्रस्ट के निकट 25 बीघा में कॉलोनी विकसित कर रहे थे। ओमप्रकाश कश्यप, नेमचन्द्र लाला आदि भी चौबारी के सामने आठ बीघा में बिना स्वीकृति के कॉलोनी विकसित कर रहे थे। परवेज आलम, नेमचन्द्र लाला, सुलेमान आदि ने 20 बीघा भूमि पर प्लॉटिंग की तैयारी की थी।
बुलडोजर बाबा की जय : सॉरी, याद नहीं हुआ, बहुत गरीब हूं पास कर दीजिए; यूपी बोर्ड की कॉपियों पर लिखीं अजब बातें
उमेश पटेल आदि नदी के किनारे 12 बीघा में कॉलोनी विकसित कर रहे थे। ओम प्रकाश आदि आईटीवीपी गेट के सामने 25 बीघा में भूखंड काट रहे थे। सुधीर पंडित, अजय यादव भी प्लॉटिंग कर रहे थे। नारायण दास, भूदेव ने 12 बीघा क्षेत्रफल में साइट आफिस, सड़क बनाकर प्लॉट काट दिए। युसुफ एवं ओमप्रकाश आदि भी अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। इन सभी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया है।