फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसान ने खीरे की खेती कर आठ लाख रुपये सालाना कमाए, राज्यपाल और सीएम ने किया सम्मानित

Sun, 18 Feb 2024 02:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के किसान शिवदयाल गंगवार को उत्कृष्ट खेती के लिए लखनऊ में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है। सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने एक एकड़ जमीन में पॉली हाऊस बनाकर खीरे की खेती की और 20 लाख रुपये साल की फसल बेची।
विज्ञापन
लखनऊ में किसान शिवदयाल को सम्मानित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त होने के बाद शिवदयाल गंगवार ने खेती शुरू की। एक एकड़ जमीन में पॉली हाऊस बनाकर खीरे की खेती की और 20 लाख रुपये साल की फसल बेची। करीब 12 लाख रुपये की लागत रही और आठ लाख रुपये सालाना मुनाफा कमाया। साल में दो बार खीरे की फसल उगाई।

विज्ञापन


जिले के ग्रेम गांव निवासी किसान शिवदयाल गंगवार ने बताया कि खीरे की उत्कृष्ट खेती के लिए उन्हें शनिवार को लखनऊ के राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मान दिया। वह राजभवन में आयोजित प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में शामिल हुए। वह अक्तूबर से 31 मार्च तक खीरे की पहली और अक्तूबर से मार्च तक दूसरी फसल करते हैं। जिस समय खेत खाली रहता है, उस समय शलजम और मूली पैदा कर लेते हैं। उन्होंने उद्यान विभाग से अनुदान लेकर ही पॉली हाउस की स्थापना की है।

विज्ञापन

सरकारी अनुदान पर बना सकते हैं पॉली हाऊस
अगर आपके पास एक एकड़ यानि 4000 वर्ग मीटर खेती की भूमि है और खीरे के साथ सह फसल में धनिया की पैदा कर सकते हैं। पॉली हाउस बनवाने के लिए www.uphorticulture.in पर आवेदन करें। यह जानकारी देते हुए जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक ने बताया कि चार हजार वर्ग मीटर जमीन पर पॉली हाउस बनाने में 35 लाख रुपये खर्च होंगे। सरकार की ओर से 19 लाख 60 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। ऐसे में सिर्फ 15 लाख रुपये की लागत आपकी लगेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें