फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक पर एसएसपी से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 23 May 2017 01:14 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
Explanation from the SSP on defiance of Chief Minister's security - फोटो : Explanation from the SSP on defiance of Chief Minister's security
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले के सामने समर्थकों के लेटने की घटना को सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक मानते हुए आईजी एसके भगत ने एसएसपी जोगेंद्र कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं एसएसपी ने संबंधित बीट अधिकारी और एलआईयू के अधिकारियों से जवाब मांगा है कि इतनी पुख्ता सुरक्षा होने के बावजूद समर्थकों को रोका कैसे नहीं जा सका। एलआईयू को काफिले को रोके जाने की जानकारी कैसे नहीं मिली।   
विज्ञापन

त्रिशूल एयरबेस से मुख्यमंत्री का काफिला निकलने के बाद उनके स्वागत के लिए सुरेश शर्मा नगर के पास हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा के समर्थक इकट्ठा थे। त्रिशूल एयरबेस से लेकर सर्कि ट हाउस और विकास भवन के एरिया को छावनी में तब्दील किए जाने के बावजूद समर्थक सुरक्षा घेरा तोड़कर सीएम काफिले के आगे लेट गए थे। इससे सीएम का काफिला रुक गया था। समर्थक हाथ में मंदिर का झंडा लिए नारेबाजी कर रहे थे। वह मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाहते थे। सुरक्षाकर्मी बमुश्किल उन्हें सड़क से हटा सके थे। सीएम ने समर्थकों का अभिवादन किया था, जिसके बाद वह शांत हुए थे। सुरक्षा घेरे के टूटने पर पुलिस के अधिकारियों ने गंभीर मामला माना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें