कमिश्नर से बातचीत करते आईआईए के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
आईआईए प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को कमिश्नर से उद्योगों पर की चर्चा
बरेली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन नीरज गोयल के नेतृत्व में सोमवार को उद्यमियों का एक प्रतिनिधि मंडल कमिश्नर आर. रमेश से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने उद्योगों पर चर्चा करते हुए कमिश्नर से नए उद्योग लगाने के लिए जमीन दिलाने को कहा।
चेयरमैन नीरज गोयल ने कहा कि बरेली विकास प्राधिकरण महायोजना-2031 की रूपरेखा तैयार कर रहा है। मास्टर प्लान के अंतर्गत विकास का अच्छा स्वरूप निर्धारित करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग भू-उपयोग निर्धारित किए जाते है। इन जमीनों का सभी क्षेत्रों में औद्योगिक उपयोग के लिए क्या बेहतर हो सकता है, इस पर आईआईए ने सुझाव दिए। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट 110 मीटर तक घटाने और बीच-बीच में औद्योगिक भूमि निर्धारित करने का भी सुक्षाव दिया। इस दौरान सचिव तनुज भसीन, कोषाध्यक्ष मयूर धीरवानी, अभिनय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राकेश धीरावानी, राजीव आनंद आदि मौजूद रहे।