बरेली। एडवोकेट प्रीमियर लीग सीजन-4 के सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को बीएल एग्रो मैदान पर खेले गए। एनर्जेटिक पैंथर व किंग्स फाइटर क्लब लीजेंड फाइनल में पहुंचे।
पहला मुकाबला लीगल चैलेंजर फरीदपुर बनाम एनर्जेटिक पैंथर्स के बीच हुआ। एनर्जेटिक पैंथर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सात विकेट पर 164 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में आई लीगल चैलेंजर फरीदपुर की टीम नौ विकेट खोकर निर्धारित ओवरों में केवल 117 रन ही बना सका। कुशाग्र सक्सेना को 61 रन की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में किंग्स फाइटर क्लब लीजेंड बनाम किलर्स 11 के बीच हुआ। इसमें किलर्स 11 ने 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 126 रन का लक्ष्य बनाया। किंग्स फाइटर क्लब लीजेंड ने 15वें ओवर में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैच में किंग्स फाइटर क्लब लीजेंड के बल्लेबाज आमिर को 39 नाबाद बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान संयुक्त सचिव बरेली बार एसोसिएशन चमन आरा, शौकत अली खान, अजय कुमार निम, संजय कुमार वर्मा, वीरेश कुमार सक्सेना, समीर रिजवी, प्यारेलाल, संजू, पुनीत मिश्र, राहुल देवराज मौजूद रहे। संवाद