फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उत्तरायणी ने कैंट, झुमका सिटी ने मैथोडिस्ट एफसीके को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई मैदान पर चल रही जिला फुटबॉल लीग में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में उत्तरायणी एफसी ने कैंट एफसी को हराया। दूसरे मुकाबले में झुमका सिटी ने मैथोडिस्ट एफसीके की टीम को मात दी।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में उत्तरायणी टीम के अतुल ने 29वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। टीम के श्रीजय ने गोल करने का प्रयास किया तो बाल पोस्ट से टकराकर लौट आई। हाफ टाइम के बाद उत्तरायणी के राहुल ने गोल कर टीम को 2-0 से जीत दर्ज कराई।
दूसरे मुकाबले में झुमका सिटी और मैथोडिस्ट एफसी की टीम के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। हाफ टाइम तक दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकी। 33वें मिनट में भूप्पी ने गोल कर झुमका सिटी का खाता खोल लिया। अंत तक मैथोडिस्ट की टीम स्कोर को बराबर करने की प्रयास करती रही, मगर कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि चंद्रशेखर रहे। इस दौरान पास्टर संजय पाल, देवेंद्र, गोपाल, चंद्र शेखर, मुश्ताक अली, महेश चंद्र, डेविड मैसन, मोहम्मद यासीन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें