फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुराने बस अड्डे के बाहर से हटाए जाएगा अतिक्रमण, एआरएम ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र

Thu, 22 Feb 2024 07:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पुराने बस अड्डे से रोजाना करीब 400 बसों का आवागमन होता है। यहां से बदायूं, मथुरा, अलीगढ़, मुरादाबाद व दिल्ली के लिए बसें जाती हैं। अतिक्रमण की वजह से रोज जाम लगता है। 
विज्ञापन
बरेली का पुराना बस अड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुराने बस अड्डे के बाहर जाम लगना रोजाना की बात हो गई है। परिवहन निगम के अफसरों का मानना है कि अगर बस अड्डे के बाहर से अतिक्रमण हटवा दिए जाएं तो काफी राहत मिल सकती है। बरेली डिपो के एआरएम ने अतिक्रमण हटवाने के लिए लेकर नगर आयुक्त का पत्र लिखा है।

विज्ञापन


पुराने बस अड्डे से रोजाना करीब 400 बसों का आवागमन होता है। यहां से बदायूं, मथुरा, अलीगढ़, मुरादाबाद व दिल्ली के लिए बसें जाती हैं। बस अड्डे के बाहर इलेक्टि्रक सामान का बाजार होने के कारण खासी भीड़ रहती है। दिन में रोजाना यहां जाम लगता है। मार्च माह में होली पर बस अड्डे पर भीड़ और बढ़ेगी। ऐसे में न सिर्फ यात्रियों, बल्कि चालक-परिचालकों को भी बसें निकालने में दिक्कत होगी।

बसें मोड़ने में होती है दिक्कत 
इसी को देखते हुए बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर बस अड्डे के बाहर से ठेले, फड़ वालों को हटवाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के कारण चालकों को बसें मोड़ने में दिक्कत होती है। कई बार चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा।
विज्ञापन


बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि पुराने बस अड्डे के बाहर से अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। हाल यह हो गया कि सिकलापुर चौराहे से बस अड्डे तक आने में रात में दो से तीन मिनट लगते है, जबकि दिन में बसों को 20-25 मिनट लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें