पूरा इलाका गोलियों से दहल उठा। आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर हुआ क्या। पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपियों को लेकर सीएचसी पूरनपुर पहुंची, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया।
मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। सिपाही सुमित राठी, थाना माधोटांडा और मोहम्मद शाहनवाज एसओजी शामिल हैं। एसपी ने सीएचसी पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।