फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मीरगंज में नेत्रहीन ग्रामीण की गला दबाकर हत्या, खेत में मिला शव

Mon, 23 Dec 2024 07:11 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

गांव बहादुरपुर में नेत्रहीन ग्रामीण नेतराम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में नेत्रहीन ग्रामीण की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उनका शव रविवार को सुबह खेत में पड़ा मिला। एसपी उत्तरी ने मुआयना किया। गांव में संपत्ति विवाद को लेकर हत्या की चर्चा है।

विज्ञापन


60 वर्षीय नेतराम शनिवार शाम अलाव के लिए पापुलर के सूखे पत्ते लेने खेत की ओर गए थे। इसके बाद नहीं लौटे। परिवार ने सोचा कि वह खेत पर ही सो गए होंगे। रविवार सुबह ग्रामीण ने नेतराम का शव खेत में पड़ा देखा। सूचना पर परिवार के लोगों के अलावा एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, सीओ गौरव सिंह मौके पर पहुंच गए। 

ग्रामीणों ने बताया कि नेतराम, रोशनलाल, वीरपाल तीन भाई थे। नेतराम की शादी नहीं हुई थी। वह नेत्रहीन थे और अकेले ही रहते थे। नेतराम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हाथ से गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जमीन को लेकर भतीजे से हुआ था विवाद
नेतराम के एक भतीजे ने बताया कि दो महीने पहले नेतराम की दूसरे भतीजे से जमीन के हिस्से को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय थाने में तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण एक भतीजे पर हत्या का शक जाहिर किया गया है। नेतराम के नाम सात बीघा जमीन भी है। शक है कि कहीं संपत्ति के लिए उनकी गला दबाकर हत्या तो नहीं की गई है।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि नेतराम की गला दबाकर हत्या की गई है। पूछताछ में कुछ बिंदु मिले हैं जिनके आधार पर जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें