फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की

विज्ञापन
पूजन की सामग्री खरीदते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, मंदिरों में सजाईं गईं झांकियां
विज्ञापन

रात 12 बजते ही कान्हा के जयकारों से गूंजने लगे मंदिर

बरेली। जन्माष्टमी का पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिरों को अकर्षक रूप में सजाया गया। दिन भर मंदिरों में भजन कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। रात 12 बजती ही मंदिर कान्हा के जयकारों से गूंजने लगे। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान को भोग लगाकर पूजा अर्चना की और व्रत खोला।
शेरगढ़। कस्बा सहित आसपास के गांव में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। रजपुरा गांव में शिव मंदिर पर शिव लिंग एवं शिव परिवार की मूर्ति स्थापित की गई, इसके बाद भंडारा हुआ। यहां पंडित राम गोपाल, बाबू राम, ओम प्रकाश टाटधारी, चंद्र पाल, रमेश गंगवार, छत्र पाल सिंह, महावीर प्रसाद, लालाराम, हरीश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

राजपुर कला। ठाकुरजी के मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की झांकियां सजाकर भजन कीर्तन के साथ मटकी फोड़ कर प्रसाद वितरण किया गया।
बहेड़ी। कस्बे के नदेली रोड स्थित शिव मंदिर, केसर शुगर मिल में लक्ष्मी नारायण मंदिर, गंगा मंदिर, रामलीला परिषद, राजा गार्डन, सिंह गौंटिया, पंजाबी कॉलोनी शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद झांकियां सजाई गई।
मीरगंज। कस्बा समेत देहात इलाके में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। रात 12 बजे मंदिरों में कान्हा की आरती करने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
दुनका। श्रीराम दरबार मंदिर, साकेत धाम मंदिर, शिव मंदिर सुलतानपुर, गनेशपुर, बसई, सीहौर, हल्दीकला आदि गांवों में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
नवाबगंज। कस्बे के राधा कृष्ण मंदिर, श्री मनोकामना पूर्ण बालाजी मंदिर, काजी हाउस मंदिर, बिजौरिया मंदिर व ईध जागीर के शिव मंदिर पर सुबह से श्रद्धालु पूजा अर्चना करने में जुटे रहे। राधा कृष्ण मंदिर में सजी झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया। इस दौरान समूचा कस्बा कृष्णमय दिखाई दिया। घरों में लजीज पकवान बनाए गए। साथ ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबी उम्र की प्रार्थना की। उधर बरौर, त्यार जागीर, लाईखेडा, हरदुआ, लावाखेड़ा, तालिब हुसैन, क्योलड़िया गांव में मन्दिरों का सजाकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
भोजीपुरा। धौराटांडा गढ़ी मंदिर में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर कीर्तन किया गया। कीर्तन मंडली के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यहां नरपत गंगवार, बाबूराम गुप्ता, महेंद्र पाल आदि रहे।
आंवला। कस्बे में सिद्धस्थली पुरैना धाम, पंजाबी मंदिर, मुनीम जी का मंदिर, चंचलगिरि मंदिर, ठाकुरद्वारा, किशनलाल मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर सहित सभी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। रात 12 बजे मंदिरों में श्रद्धालुओं ने उपवास खोलकर जन्मोत्सव मनाया।
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा के राधा कृष्ण मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, काबरिया मंदिर, बगिया वाला मंदिर, गायत्री मंदिर, लोधीनगर चौराहे मंदिर, लंगड़े बाबा मंदिर, कुरतरा शिवमंदिर आदि को खूब सजाया गया। कन्हैया के आने की खुशी में शाम से ही श्रद्धालु मंदिरों में भजन कीर्तन करते हुए देखे गए। कुछ मंदिरों में राधा कृष्ण की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही।
शाही। कस्बा के ठाकुरद्वारा मंदिर, सिद्ध बाबा मंदिर, खिलौना बाबा मंदिर के अलावा बसावनपुर में देव स्थलों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर जन्माष्टमी मनाई गई।
फरीदपुर। कस्बे के मोहल्ला साहूकारा में राधा कृष्ण मंदिर, बक्सरिया मंदिर, फर्रखपुर में दुर्गा मंदिर, परा में मौनी महादेव मंदिर, मोहल्ला महादेव में शिव मंदिर व सत्संग भवन में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान कृष्ण की सुंदर सुंदर झांकियां सजाई गई।
विज्ञापन

अलीगंज। कस्बे के ठाकुरद्वारा मंदिर में भजन-कीर्तन के साथ कान्हा के जन्मोत्सव मनाया गया।
बिशारतगंज। कस्बे के पुराना बाजार में राधा कृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई। घरों में कान्हा की मूर्तियां सजाई गई। देर रात पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने व्रत खोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें