फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन सहित छह जगह पकड़ी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के ज्यादा लाइन लॉस वाले इलाकों में बिजली चोरी रोकने के लिए बुधवार को विजिलेंस टीम ने छापा मारा। इस दौरान बारादरी थाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों में छह स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इनमें दो स्थानों पर ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन भी चोरी की बिजली से चलते मिले। सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र के चक महमूद में भूसे वाली टाल के पास साबिर के यहां चोरी की बिजली से 20 ई-रिक्शा चार्ज होते मिले। पांच बल्ब भी जल रहे थे। चक महमूद में ही सुल्तान जहां मस्जिद के पास रुकसाना के घर में चोरी की बिजली से तीन ई-रिक्शा चार्ज होते मिले। इसी मोहल्ले में इशरत हुसैन, फुरकान के घरों में भी चोरी से बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। एजाजनगर गौटिया में रियासत के घर में अलग से लाइन डालकर बिजली चोरी की जा रही थी।

ज्यादा लाइन लॉस वाले इलाकों में जारी रहेगी कार्रवाईसीओ विजिलेंस मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह में शहर में बिजली की खपत में 80 मेगावाट से ज्यादा का इजाफा हुआ था। इसके साथ ही कई इलाकों में लाइन लॉस भी बढ़ गया है। इसको देखते हुए ऐसे इलाकों में छापा मारा जा रहा है। छह स्थानों पर 20 किलोवाट से ज्यादा बिजली चोरी की जा रही थी। लाइन लॉस वाले इलाकों में लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें