हाफिजगंज। बगैर कनेक्शन कराए बिजली निगम ने किसान के घर पर 15 हजार रुपये का बिल भेज दिया। अब किसान ने अधिकारियों से शिकायत कर आए विद्युत बिल को समाप्त कराने की मांग की है।
नवाबगंज के गांव फैजुल्लापुर निवासी असीम हसनैन ने बताया कि अक्तूबर 2023 में एप पर कॉमर्शियल विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया, फिर बिजली निगम की ओर से 42,536 रुपये का एस्टीमेट तैयार कर किसान के पास भेज दिया गया। कुछ दिन बाद सीबीगंज विद्युत स्टोर पर किसान को बुलाकर तीन विद्युत पोल दे दिए, लेकिन तार व अन्य सामान स्टोर से नहीं मिला। तब से आज तक विद्युत पोल लगाने के लिए बनाए गए गड्ढों में विद्युत पोल नहीं लगे हैं, लेकिन उसके एक साल बाद मंगलवार को किसान के पास 15,399 रुपये का विद्युत बिल भेजा गया है। शिकायत मिलने पर विद्युत अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। संवाद
36 से अधिक लोगों के काटे बिजली कनेक्शन
हाफिजगंज/भंडसर। विद्युत निगम ने मंगलवार को गांव बड़ेपुरा में अभियान चलाकर 36 से अधिक बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए।जेई सुनील कुमार ने बताया कि गांव में कई लोगों पर बकाया है। लगातार कहने के बाद भी बिल जमा नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई। टीम ने लोगों को ओटीएस योजना के बारे में जानकारी देकर इसका लाभ उठाने को कहा। इस मौके पर सत्यपाल गंगवार, विपिन कुमार, गोपाल बाबू आदि उपस्थित थे। संवाद
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur