फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंत्री ने आबादी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। आबादी वाले मोहल्लों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (एचटी) लाइन अंडरग्राउंड लाइन में शिफ्ट किए जाएंगे। बहेड़ी में कई जगहों पर पहुंचकर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने अफसरों को आदेश दिए।
विज्ञापन

वह गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। गुरुद्वारे में मौजूद सिख संगत को संबोधित किया।
उन्होंने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद ग्राम पुनई, पिंडारी अशोक, राई नवादा व सकरस गांव में जन समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से निस्तारण की बात कही।
वाणिज्य, उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद सुबह 11:30 बजे नैनीताल रोड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचे। यहां पर गन्ना विकास परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष सरदार जुगेंदर सिंह, ब्लॉक प्रमुख सरदार अमरिंदर सिंह गोल्डी, सरदार निरंजन सिंह, दर्शन सिंह आदि सिख संगत ने उन्हें स्वर्ण मंदिर की एक तस्वीर भेंट की।
विज्ञापन

सकरस गांव में पहुंंचे तो वहां हाईटेंशन लाइन से हुए हादसे और इसको शिफ्ट कराने की मांग उठी। इस पर अधिकारियों को निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि वह विद्युत निगम के एमडी से भी बात करेंगे। इस मौके पर गन्ना समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गंगवार, एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव आदि रहे। संवाद

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें