फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से गायब बिजली हंगामे के बाद लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश और तेज हवा से लड़खड़ाई बिजली सप्लाई शनिवार को भी प्रभावित रही तो महिलाओं का सब्र जवाब दे गया। महिला जागृति मंच से जुड़ी महिलाएं चूड़ियां लेकर कोहाड़ापीर सब स्टेशन पहुंच गईं। महिलाओं ने बिजली न आने पर आक्रोश जताते हुए हंगामा किया और सब स्टेशन पर ताला जड़ दिया। महिलाओं के तेवर देख सब स्टेशन के प्रभारी जेई इससे पहले ही वहां से चुपचाप खिसक लिए। हंगामे के बाद चेती सब स्टेशन की टीम ने आनन-फानन में फाल्ट सही कराए और सप्लाई शुरू की।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ठप हुए कोहाड़ापीर उपकेंद्र नेटवर्क से दूसरे दिन भी हजारों लोग प्रभावित रहे। हालांकि, वैकल्पिक सप्लाई राजेंद्रनगर उपकेंद्र से कराई गई थी, लेकिन शनिवार सुबह लोड बढ़ते ही बारी-बारी से सप्लाई की गई। जिस कारण संबंधित क्षेत्रों में दूसरे दिन भी बिजली समस्या बनी रही। महिला जागृति मंच प्रमुख डॉ. मनु नीरज ने जेई जीराम से फोन पर सप्लाई संबंधी जानकारी लेने के लिए फोन किए तो कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद मनु नीरज के नेतृत्व में महिलाओं का जत्था कोहाड़ापीर सब स्टेशन जा धमका। हाथों में चूड़ियां लेकर पहुंची महिलाओं के तेवर देख वहां मौजूद जेई जीराम खिसक लिए। एसएसओ आदि स्टाफ वहीं बैठा रहा। महिलाआें ने जेई के बारे में पूछा तो बताया गया कि वह अभी-अभी निकल लिए। इस पर महिलाओं ने सप्लाई अव्यवस्था पर नाराजगी जताई और स्टाफ को चूड़ियां भेंट कीं। स्टाफ ने बताया कि जेई जीराम ही यहां प्रभारी हैं, उनके निर्देश पर ही काम होता है। महिलाओं ने कुछ देर रुककर हंगामा किया और उपकेंद्र पर कार्यालय पर ताला जड़ दिया। एसडीओ एमए खां ने कोहाड़ापीर उपकेंद्र लाइनें दुरुस्त करने के लिए तकनीकी स्टाफ लगा दिया। काफी मशक्कत के बाद प्रभातनगर गेट और वीमार्ट शोरूम के पास भूमिगत हाईटेंशन लाइन में आए फाल्ट की लोकेशन मिली। एसडीओ ने दोनों फाल्ट किसी तरह सही कराए। दूसरे दिन 36 घंटे बाद यानी शनिवार शाम करीब छह बजे भूमिगत लाइनें काम करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें