बरेली। जिला अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर कपड़ा बेच रहे फ ड़ व्यापारियों को पुलिस ने खदेड़ दिया। फड़ पर सजी दुकानों से कपड़े उठाकर सड़क पर फेंकने शुरू कर दिए। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। कई व्यापारी तो दुकानें छोड़कर भाग गए। पुलिस आगे निकल गई तो दुकानदारों ने अपना सामान समेट लिया। शहर में जब भी किसी वीआईपी के आने का कार्यक्रम तय होता तो फुटपाथ पर व्यापार करने वाले दुकानदारों, चाय और पान के खोखे वालों पर कार्रवाई होने लगती है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे जिला अस्पताल के सामने फड़ पर रेडीमेेड कपड़ों की दुकानें सजाए बैठे दुकानदारों का पुलिस ने सामान उठाकर सड़क पर फेंक दिया। अचानक हुई पुलिस की इस कार्रवाई से फड़ दुकानदारों में भगदड़ मच गई। कई दुकानदार तो अपनी दुकानें छोड़कर भाग गए। पुलिस के आगे बढ़ने पर दुकानदार अपना सामान समेट कर इधर-उधर हो गए।