फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सबस्टेशनों पर चार दिन तक होगी कटौती

Thu, 05 Feb 2015 12:51 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज के 220 केवी सबस्टेशन की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इसके लिए सबस्टेशन पर गुरुवार से रविवार तक चार दिन काम चलेगा। इस दौरान शहर के तीन उपकें द्रों से जुड़े इलाकाें में पांच-पांच घंटे कटौती होगी। हालांकि सीबीगंज से जुड़े औद्योगिक और ग्रामीण फीडरों पर कटौती नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सीबीगंज के इस सबस्टेशन पर फिलहाल 63 और 40 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर हैं। अब 40 एमवी का ट्रांसफार्मर हटाकर 63 एमवीए का एक और ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। ट्रांसमिशन के जेई तुलसीराम ने बताया कि इस दौरान सीबीगंज, सुभाषनगर और किला उपकेंद्रों से जुड़े इलाकाें में पांच-पांच घंटे की कटौती होगी। मगर बीएल एग्रो, वृंदावन बेवरेज, परसाखेड़ा और मीरगंज में बिजली नहीं जाएगी।
विज्ञापन

यह होगा कटौती का समय     
सीबीगंज: सुबह 11 से एक बजे, रात में 11 से 12 बजे और रात दो से सुबह चार बजे तक
सुभाषनगर: रात 12 से दो बजे, दोपहर में एक से तीन बजे और शाम को पांच से छह बजे तक
किला: सुबह चार से छह बजे और दोपहर में तीन से पांच बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें