फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से टूटा पड़ा रहा तार, करंट से बच्चे की मौत

Fri, 24 Apr 2015 01:41 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग की आपराधिक लापरवाही ने एजाज नगर गौटियां में आठ साल के बच्चे नजाकत की जान ले ली। यहां दो मीनार मस्जिद के पास तीन दिन से बिजली का एलटी तार टूटा पड़ा था। जगतपुर उपकेंद्र पर सूचना देने के बाद भी इसे ठीक भी नहीं किया गया, जबकि इस दौरान तार में करंट भी दौड़ता रहा। इस सब से अनजान कूड़ा बीनते समय नजाकत का पैर तार पर पड़ा और करंट से उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने जगतपुर उपकेंद्र पर धावा बोल दिया और वहां तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

जगतपुर उपकेंद्र से पोषित एजाज नगर गौटियां में गुरुवार को हजियापुर के अकबर का बेटा नजाकत कूड़ा बीनने आया था। अकबर भी कबाड़ का काम करते हैं। नजाकत के दो भाई और हैं। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगाें ने बताया कि करीब चार बजे कूड़ा बीनते-बीनते नजाकत का पैर टूटे हुए बिजली के तार पर पड़ा और वह वहीं तड़पने लगा। आसपास गंदा पानी भरा था, इससे करंट और तेज हो गया। उसके साथ कूड़ा बीन रहा एक और बच्चा करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। लोगाें ने डंडे से तार छुड़ाकर नजाकत को बचाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। बच्चे की मौत के बाद लोगों ने शव को मेज पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर बाद आई पुलिस ने शव को जबरदस्ती छीना और पोस्टमार्टम हाउस ले आई। पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।


--कोट---
तार सुबह टूटा था। कर्मचारियों ने उसे पोल पर बांध दिया था और दूसरे ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे थे। इसी बीच किसी ने तार खोल दिया और करंट भी आ गया। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नंदलाल, एक्सईएन खंड तीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें