फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा पार्षद का स्कूल और घर अवैध बिजली से रोशन

Sun, 08 Feb 2015 01:16 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार सुबह 11 बजे मालियाें की पुलिया पर उपभोक्ता शिविर लगा और इसके साथ ही सूफीटोला की गलियाें में चेकिंग शुरू हो गई। स्थानीय सपा सभासद कैसर जहां के यहां हुई चेकिंग में उनका स्कूल और पूरा घर अवैध कनेक्शन से रोशन होता मिला। अरसे से हो रही चोरी से विभाग को लाखों रुपये का चूना लगाया जा चुका है। बिजली विभाग ने पार्षद पति शेरखान उर्फ भैय्ये के के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कराया है। शेरखान एफआईआर वापस कराने के लिए जोर आजमाइश करता रहा। उन पर  दो लाख रुपये का पुराना बिल बकाया होने के चलते विभाग अरसे पहले कनेक्शन काट चुका था। इसके बाद उसने सीधे कटिया लगाकर घर और स्कूल में रोशनी की जा रही थी। विभाग ने आधा दर्जन अवैध कनेक्शन धारकों पर मुकदमा दर्ज कराए। किला और सूफी टोला में 94 कनेक्शन और मीटरों पर हेराफेरी पकड़ी गई। इनमें दस ने शमन शुल्क जमा करा दिया। इसके अलावा एक अन्य सपा नेता व बारात घर मालिक के घर पर भी बिजली चोरी मिली।  हर गली में 50 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक के बकाएदार मौजूद थे। कई घरों में कई बार बिजली कटने के बावजूद सप्लाई चालू थी। विभाग ने इनके खिलाफ धारा पांच जारी नहीं की जिससे आरसी नहीं कटी। बताया जाता है कि विभागीय बाबुओं की मिलीभगत से यह गोरखधंधा चला आ रहा है। कई ऐसे मामले मिले जिनपर हजाराें रुपया पुराना बकाया है। उन्होंने पुराना बिल भुगतान न कर नया कनेक्शन ले लिया। चेकिंग वाले ऐसे मामलों को लेकर परेशान थे कि बकायेदार को कनेक्शन कैसे मिल गया। अभियान के दौरान लोगों के सड़कों पर जमा हो जाने से आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


भीतर परिवार बंद, दरवाजों पर बाहर से ताला
चेकिंग दल और फोर्स के आने की भनक लगते ही तमाम लोग अपने परिवार के सदस्याें को घर में ही बंद कर भाग गए। मोहल्ले की दुकानाें में ताले लग गए। घर में बंद बच्चे अंदर शोर मचा रहे थे जबकि दरवाजों पर बाहर से ताला लगा हुआ था। ऐसे घरों पर चेकिंग दल ने नोटिस चस्पा कर दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें