फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कांग्रेस की 53 सदस्यीय जिला कमेटी में आठ महिलाएं भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला कांग्रेस कमेटी में 53 पदाधिकारी बनाए गए हैं। इसमें आठ महिलाओं को भी जगह मिली है। तीन महिलाएं उपाध्यक्ष, एक महासचिव, चार सचिव हैं। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि कमरुद्दीन सैफी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जिला प्रवक्ता राजन उपाध्याय होंगे। पिछली कमेटी में महासचिव रहे जिया उर रहमान को इस बार उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

इलियास अंसारी, कृष्णकांत शर्मा, नीतू गौरव, नाहिद सुल्ताना, काजी जुबेर अहमद, डॉ. चारू मल्होत्रा, सुरेश चंद्र वाल्मीकि, मुजम्मिल रजा, ब्रह्मानंद शर्मा, डबल सिंह यादव, अयाज खान को उपाध्यक्ष बनाया है। जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी मुराद बेग, मुकेश वाल्मीकि, चंद्रपाल कश्यप, पाकीजा खान, सुखविंदर सिंह, राहुल गिहार, सुरेश दिवाकर, हाफिज अहमद, डॉ. शमसुल हसन, रजनीश गंगवार, प्रदीप जायसवाल को मिली है।
मोइद सिद्दीकी, रामपाल माली, अलाउद्दीन अंसारी, रजनीश शर्मा, मुदित प्रताप सिंह, उरूज फातिमा, नईम शेर, अमित कश्यप, इमरान रजा, हाजी सुल्तान, शैलेंद्र सक्सेना, सुधीर रस्तोगी, इब्राहिम अल्वी, दिलीप गंगवार, आरिफ हुसैन, केहरी सिंह मौर्य, अमीर खान, मुस्कुरान शरीफ, बाबू खान, रमेश सारस्वत, अजरा, खुशनुमा, दीक्षा गंगवार, डॉ ओंकारपाल, तौहिद अहमद को जिला सचिव बनाया गया है। कार्यालय सचिव श्याम स्वरूप, सोशल मीडिया प्रभारी रफत आलम और कंट्रोल रूम प्रभारी गौतम आनंद को बनाया गया है। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी ने कहा कि नए पदाधिकारी पार्टी को विस्तार देंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें