कुछ ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा तो कुछ को बीच में रोककर
बरेली। मुरादाबाद मंडल के रामपुर स्टेशन के यार्ड में रिमाडलिंग के चलते 22 से 24 सितंबर तक तक जंक्शन से गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा तो कुछ को रोक रोककर चलाया जाएगा।
दरअसल लखनऊ-सहारनपुर रेल सेक्शन के स्टेशनों से ट्रेनों का संचालन आधुनिक सिस्टम से किया जा रहा है। रामपुर स्टेशन पर मैनुअल सिस्टम खत्म करने के लिए आधुनिक सिस्टम लगाने का काम 22 सितंबर से किया जाएगा। सोमवार से दो चरण में यार्ड रिमाडलिंग का काम शुरू होगा। प्रथम चरण में 20 और 21 सितंबर को प्री इंटरलाकिंग होगी। इस दौरान कुछ पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। दूसरे चरण में 22 से 24 सितंबर तक काम किया जाएगा। जंक्शन से ट्रेनों का संचालन रोका जाएगा।
-
निरस्त ट्रेनें (अप/डाउन)
- काठगोदाम-नई दिल्ली एक्सप्रेस, दिल्ली-काठगोदाम संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, सहारनपुर-प्रयाग नौचंदी एक्सप्रेस, वाराणसी-जम्मूतवी महामना एक्सप्रेस।
-
बीच रास्ते में रुककर चलेंगी
- नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 22 से 24 सितंबर तक, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 21 से 23 तक, अमृतसर सहरसा एक्सप्रेस 22 सितंबर को
-
बदले मार्ग से चलेंगी
- हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस-बरेली कैट-चन्दौसी-मुरादाबाद, हावड़ा- देहरादून कुंभ एक्सप्रेस: बरेली कैट-चन्दौसी-मुरादाबाद, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस गाजियाबाद-कानपुर, लखनऊ योगनगरी- प्रयाग एक्सप्रेस: मुरादाबाद-चन्दौसी-अलीगढ़।