फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दिखा चांद, ईद-उल-फित्र कल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाम से ही हजारों लोग आसमान पर निगाहें गड़ाए रहे लेकिन ईद का चांद नजर नहीं आया। लिहाजा ईद-उल-फित्र का त्योहार तीन अप्रैल को मनाने का एलान किया गया है।
विज्ञापन

शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में शाम से ही छतों पर ईद का चांद देखने की जुस्तजू में हलचल बढ़ती दिखीं। तमाम इलाकों में लोग आसमान में निगाहें गड़ाकर चांद को तलाश करने की कोशिश करते रहे लेकिन कहीं चांद के दीदार नहीं हुए। इसके बाद तमाम दरगाहों और खानकाहों से भी लोगों ने चांद के बारे में तसदीक किया लेकिन कहीं चांद दिखने की खबर नहीं मिली। दरगाह आला हजरत स्थित सुन्नी मरकजी दारुल इफ्ता से भी पूछताछ की गई। मरकज के हवाले से दरगाह से जुड़े संगठन जमात रजा मुस्तफा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया कि रात 10 बजे तक कहीं चांद होने की सूचना नहीं मिली है लिहाजा ईद-उल-फित्र का त्योहार तीन अप्रैल को मनाया जाएगा। देवबंद सिलसिले के मदरसा अरबिया काशीफुल उलूम के मुफ्ती मोहम्मद मियां कासमी ने बताया कि चांद की कोई भी खबर कहीं से मिली है। इसके अलावा शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलान शमसुल हसन खां के हवाले से शानू काजमी ने बताया कि ईद तीन अप्रैल को मनाई जाएगी। कहीं से चांद होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें