फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : नंबर अपलोड करने से चूके स्कूल तो लगेगा पचास हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीएसई स्कूलों ने नंबर अपलोड करने में देरी की तो उन्हें 50 हजार रुपये तक का जुर्माना देना पड़ेगा। सीबीएसई की ओर से प्रैक्टिकल, इंटरनल और असेसमेंट के नंबर वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद स्कूलों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं हो चुकी हैं। 23 दिसंबर तक सभी छात्र-छात्राओं के नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य है। इस बारे में बोर्ड का आदेश स्कूलों को मिल गया है। तय समय के बाद नंबर अपलोड करने पर संबंधित स्कूल पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। स्कूल की मान्यता भी रद्द की जा सकती है।
प्रायोगिक परीक्षा स्कूल में समय से शुचितापूर्ण हुईं या नहीं, इसके लिए संबंधित स्कूलों को अपनी रिपोर्ट के साथ परीक्षा केंद्र लोकेटर, फ ोटो और वीडियो भी भेजनी होगी। छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा किसी दूसरे केंद्र पर नहीं बल्कि अपने केंद्र पर देनी होगी।
विज्ञापन

सीबीएसई कोआर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क के नंबर 23 दिसंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश मिला है। इस बारे में सभी स्कूलों को भी बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें