फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ-ईएसआई दो या न दो... चौकीदारी नहीं करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में चौकीदारी और स्टैंड पर काम करने की शर्त पर अस्थाई कर्मचारी बंट गए हैं। कुछ कर्मचारियों ने प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा को पत्र देकर कहा है कि वे चौकीदारी नहीं करेंगे। चाहें तो उन्हें ईएसआई और पीएफ न दिया जाए। इसको लेकर कर्मचारियों ने अपने नेता को भी जमकर खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन

सत्र शुरू होने पर अस्थाई कर्मचारियों को हटा दिया गया था। अब उन्हें इस शर्त पर वापस लिया गया कि उन्हें पीएफ और ईएसआई का लाभ मिलेगा, लेकिन उन्हें कॉलेज में चौकीदारी और साइकिल स्टैंड का काम भी देखना होगा। इस ड्यूटी के लिए कर्मचारियों का रोस्टर बनाया गया। पहले चरण में 33 कर्मचारियों की ड्यूटी पूरी होने के बाद सोमवार को दूसरा रोस्टर लागू होने की बारी आई। प्राचार्य के पास जब यह रोस्टर पहुंचा तो कुछ कर्मचारियों ने इसे लागू होने पर रोक लगवा दी। अपना रोस्टर पूरा कर चुके कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों को घेर लिया और विरोध जताया। वहीं, कुछ अन्य कर्मचारियों ने प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा को पत्र देकर कहा कि वे लोग चौकीदारी नहीं करेंगे, बेशक उन्हें ईएसआई और पीएफ का लाभ न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें