फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य क्षेत्र में सीवर खोदाई के दौरान मिट्टी की ढांग गिरी, दो मजदूर घायल

विज्ञापन
कैंट क्षेत्र में खोदे गए इसी गड्ढे में गिरकर जख्मी हुए दो मजदूर।
विज्ञापन
बरेली। बगैर सुरक्षा इंतजाम के सीवर की गहरी खोदाई के दौरान बृहस्पतिवार को मिट्टी की ढांग ढहने से दो मजदूर दब गए। मौजूद लोगों ने उन्हें जैसे-तैसे मिट्टी हटाकर बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक के मुताबिक, दोनों के हाथ और पीठ में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

सैन्य क्षेत्र के बंगला नंबर 12 और 14 के बीच के सीवर लाइन डाली जा रही है। जेएलए बिल्डिंग के पास से निर्माण कार्य शुरू हुआ है। करीब दो सौ मीटर तक खोदाई का कार्य हो भी चुका है। करीब सौ मीटर तक मिट्टी भी डाली जा चुकी है, मगर इसके आगे खोदाई के बाद अभी तक भराव नहीं किया गया है। बृहस्पतिवार को दोनों बंगलों के बीच बगैर सुरक्षा इंतजाम के परगवां के रहने वाले बंटू और रामपाल करीब 15 फुट की गहराई में मिट्टी उठाने का कार्य कर रहे थे।
इसी दौरान हैंडपंप के पास से मिट्टी की मोटी ढांग ढहकर दोनों के ऊपर गिर गई। काफी मात्रा में मिट्टी ऊपर गिरने से उनके हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आ गईं। इसी दौरान कार्य कर रहे अन्य मजदूरों ने सक्रियता दिखाते हुए उन्हें मिट्टी से बाहर निकाला। एंबुलेंस बुुलाई और गांधी उद्यान के पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

ठेकेदार ने नहीं दिए थे सुरक्षा उपकरण
स्थानीय निवासियों ने बताया कि ठेकेदार बगैर सुरक्षा उपकरण के मजदूरों से काम ले रहा था। इस पर मजदूरों ने आपत्ति भी जताई थी, मगर उसने दुर्घटना न होने की बात कहकर उन्हें चुप करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें