फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंधी-बारिश से कई इलाकों में ट्रिपिंग, हाई वोल्टेज की समस्या

Mon, 06 Apr 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंधी और बारिश के कारण रविवार रात कई स्थानों पर 33 और 11 केवी लाइनों में आई खराबियों को रविवार दोपहर तक दुरुस्त किया जा सका। इस दौरान शहर के कई इलाकों के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार रात आई आंधी और बारिश के बाद कटरा चांद खां, नवादा शेखान, पंजाबपुरा, जगतपुर आदि इलाकों से ट्रिपिंग और हाई वोल्टेज से मोबाइल चार्जर व अन्य उपकरण फुंकने की शिकायत भी आईं। हरूनगला, जगतपुर, पवन विहार, दुर्गानगर, महानगर, शाहदाना, सुपर सिटी, सिविल लाइंस, मिशन कंपाउंड उपकेंद्रों के फीडरों में तकनीकी खराबी आई।
लाइनें गीली होने के कारण फाल्ट ठीक करने में समय लगा। रविवार को किला, बिहारीपुर, कालीबाड़ी, छोटी बमनपुरी, नेकपुर, सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, जीजीआईसी, पुरानी पुलिस लाइन, सिटी सब्जी मंडी, बाइपास, वीर सावरकर नगर, इज्जतनगर, सीबीगंज इलाकों में लोकल फाल्ट ने उपभोक्ताओं को परेशान किया।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि आंधी और बारिश के कारण कुछ इलाकों में लाइनों को नुकसान पहुंचने के कारण कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। अब सभी उपकेंद्रों से सामान्य रूप से आपूर्ति जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें