फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार सौ बच्चों ने पुस्तक मेले का लिया लाभ

Mon, 06 Apr 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीता रसोई समिति की ओर से इस वर्ष के तीसरे निशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन सीता रसोई भवन पर किया गया l चार सौ बच्चों ने इसका लाभ लिया। मेले का उद्घाटन सीता रसोई पुस्तक बैंक की प्रमुख सेवादार आशा अग्रवाल और कृष्ण कुमार सिंधवानी ने किया। सेवादार अनुराग मेहरोत्रा ने बताया शहर के प्रमुख स्कूल की 10 लाख रुपये कीमत की किताबें बच्चों को निशुल्क दी गईं l सेवादार अमित गुप्ता और सौरभ ढिंगरा ने वताया कि दान दाताओं की तरफ से मेले में आए बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी और पेन भी निशुल्क दिए गए। शिविर में सीता रसोई समिति के सचिव रमेश चंद्र अग्रवाल, महेंद्र सिंह भाटी, एके आहूजा, अशोक गुप्ता, रमेश अग्रवाल, राकेश मथुरिया, अनुराग मेहरोत्रा, नरेश भाटिया, नवीन आदि का सहयोग रहा l मीडिया प्रभारी हर्ष अग्रवाल ने बताया कि अगला मेला सीता रसोई भवन पर 12 अप्रैल को सुबह नौ बजे से लगेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें