फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत थे हैवानियत करने वाले पूरे शरीर पर मिले नोंचने के निशान

विज्ञापन
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

घटना से सौ मीटर की दूरी पर मिले शराब के दो पौव्वा और गिलास
विज्ञापन

शक के दायरे में महिला के परिचित, पुलिस ने शुरू की जांच

नवाबगंज। महिला के चेहरे और सीना समेत शरीर के कई हिस्सों पर नोंचने खसोटने के निशान मिले हैं। घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर नल के पास शराब के दो गिलास और दो पौव्वा भी मिले हैं, जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि शराब के नशे में धुत एक से ज्यादा आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

महिला सुबह नौ बजे खेत में गई थी और दोपहर दो बजे उसका शव बरामद हुआ। महिला के पूरे शरीर पर मौजूद नोचने-खसोटने के निशान आरोपियों की हैवानियत बयां कर रहे हैं। महिला का सलवार शव से दूर पड़ी मिली है, वहीं ऊपर के कपड़े भी फटे मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में धुत थे। खुद को बचाने के लिए उसने दरिंदों से काफी संघर्ष भी किया लेकिन उनकी संख्या एक से ज्यादा होने के चलते हार गई। इसके अलावा महिला ने दोनों हाथ में आठ-आठ चूड़ियां पहनी थीं लेकिन उनमें से दो-तीन चूड़ियां ही टूटी मिलीं। इस आधार पर भी कहा जा रहा है कि दरिंदे एक से ज्यादा थे और उन्होंने महिला को काबू में कर लिया, वरना संघर्ष के दौरान सारी चूड़ियां टूट जातीं।

कई घंटे धूप में पड़ा रहा शव छूटने लगी थी शरीर की खाल

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के शरीर की खाल भी धूप के कारण छूटने लगी थी। इसके अलावा थोड़ी सी घाट ही कटी हुई रखी थी। इस आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि खेत में पहुंचने के कुछ देर बाद ही महिला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस महिला के किसी करीबी को ही संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल कर रही है।

महिला ने जमकर किया संघर्ष

घटना स्थल को देखने से भी लग रहा था कि आरोपियों की संख्या एक से ज्यादा ही रही होगी। खेत में करीब तीन मीटर के दायरे में गन्ने की फसल नष्ट हो गई है। कहा जा रहा है कि महिला ने खुद को बचाने के लिए जमकर संघर्ष किया होगा, तभी इतने खेत की फसल खराब हुई है।
विज्ञापन

फोटो 8 घटना सथल का फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें