उसने फिर कहा कि सांसद जी मेरा नंबर सेव कर लो। तब सांसद कुछ नाराजगी भरे स्वर में बोले, क्यों करूं? शराब भिजवाने को? युवक बोला शिकायत करनी थी। सांसद ने कहा कि मैंने शराब ही नहीं काफी लोगों के घर भी छुड़वा दिए हैं। मुझे तुम पहचान नहीं रहे हो। पहले जान लो कि मैं कौन हूं, फिर मुझसे बात करना, समझे। इसके बाद उन्होंने कॉल कट कर दी।
शराबी ने ही कर दिया ऑडियो वायरल
यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि सांसद की फटकार से नाराज शराबी ने ही यह ऑडियो वायरल किया है। हालांकि कोई जांच न होने से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
सांसद बोले- नासमझ लोगों पर क्या कार्रवाई कराएं
सांसद छत्रपाल गंगवार से इस बारे में अमर उजाला ने बात की तो उन्होंने स्वीकार किया कि रात में अचानक आई कॉल उन्होंने उठाई तो पता लगा कि कोई शराबी है। उन्होंने उसे समझाने की कोशिश की पर वह बात बढ़ाए जा रहा था तो डांटकर कॉल काट दी। सांसद ने कहा कि उसी ने नासमझी में कॉल रिकॉर्ड करके वायरल किया होगा। यह मामला कानूनी कार्रवाई लायक नहीं है, इसलिए उन्होंने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।