फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने सांसद को मिलाया फोन: कहा- साहब ठेका जल्दी बंद हो गया, फरमाइश सुन चौंके नेता जी, बोले- दिल्ली से भेजूं

Wed, 26 Jun 2024 02:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

आमतौर पर शराब की दुकानें देर तक खुलने की शिकायतें सामने आती हैं पर बरेली में नया मामला सामने आया है। यहां एक शराबी ने सांसद छत्रपाल गंगवार को कॉल करके शिकायत में कहा कि दस बजे से पहले शराब की दुकान बंद हो गई है। उसे शराब की जरूरत है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक शराबी ने बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार को कॉल करके शराब की दुकान दस बजे से पहले बंद होने की शिकायत की। बोला- उसे शराब की जरूरत है। सांसद ने फटकार लगाकर सुधरने की नसीहत दी। बातचीत का वायरल ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


सांसद छत्रपाल गंगवार ने मंगलवार को संसद में शपथ ग्रहण किया है। फिलहाल, वह दिल्ली में ही हैं। इस बीच मंगलवार रात को किसी शराबी ने उन्हें कॉल लगा दी। नमस्कार करने के बाद पूछा कि सांसद जी बोल रहे हैं? हां में जवाब मिला तो युवक बोला, मैं अशरफी लाल गंगवार बोल रहा हूं। शराब भट्ठी रात 10 बजे से पहले बंद हो गई। 

'दिल्ली से भिजवाता हूं...'
पहली बार में सांसद उसकी बात समझ नहीं पाए तो उसने दोबारा बताया और कहा कि उसे शराब पीनी है। सांसद ने उससे पता पूछा तो लड़खड़ाती जुबान में उसने बताया कि भोजीपुरा के पीपलसाना गांव से बोल रहा हूं। सांसद बोले कि मैं दिल्ली में हूं। यहीं से शराब भिजवाता हूं। युवक बोला- दिल्ली से रहने दो, भोजीपुरा से ही भिजवा दो। शराब भट्ठी की शिकायत करनी थी कि यह रात दस बजे से पहले बंद न हो। 

विज्ञापन

उसने फिर कहा कि सांसद जी मेरा नंबर सेव कर लो। तब सांसद कुछ नाराजगी भरे स्वर में बोले, क्यों करूं? शराब भिजवाने को? युवक बोला शिकायत करनी थी। सांसद ने कहा कि मैंने शराब ही नहीं काफी लोगों के घर भी छुड़वा दिए हैं। मुझे तुम पहचान नहीं रहे हो। पहले जान लो कि मैं कौन हूं, फिर मुझसे बात करना, समझे। इसके बाद उन्होंने कॉल कट कर दी।

शराबी ने ही कर दिया ऑडियो वायरल
यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि सांसद की फटकार से नाराज शराबी ने ही यह ऑडियो वायरल किया है। हालांकि कोई जांच न होने से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सांसद बोले- नासमझ लोगों पर क्या कार्रवाई कराएं
सांसद छत्रपाल गंगवार से इस बारे में अमर उजाला ने बात की तो उन्होंने स्वीकार किया कि रात में अचानक आई कॉल उन्होंने उठाई तो पता लगा कि कोई शराबी है। उन्होंने उसे समझाने की कोशिश की पर वह बात बढ़ाए जा रहा था तो डांटकर कॉल काट दी। सांसद ने कहा कि उसी ने नासमझी में कॉल रिकॉर्ड करके वायरल किया होगा। यह मामला कानूनी कार्रवाई लायक नहीं है, इसलिए उन्होंने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें