फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, आज भी हो सकती है बारिश

विज्ञापन
बरॆली में दिनभर छाए रहे बादल।
विज्ञापन
दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम के समय हुई बूंदाबांदी ने बढ़ाई गलन
विज्ञापन

बरेली। पिछले एक सप्ताह से चल रहा धूप निकलने का सिलसिला मंगलवार को थम गया। मंगलवार सुबह से ही आसमान में छाई बादलों की घटा ने सर्दी बढ़ा दी। शाम के समय हुई बूंदाबांदी से लोग देर शाम ही घरों में दुबक गए। बूंदाबांदी और बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार रात से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। मंगलवार को दिनभर बादलों की घटा आसमान में छाई रही। बादलों की वजह से दिनभर सूरज के दर्शन भी नहीं हुए। पूरे दिन धूप न निकलने से तापमान ने भी गोता लगाया। अधिकतम तापमान में 6.7 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 16.6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रहा। दोपहर के समय शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। शाम पांच बजे के समय एक बार फिर बूंदाबांदी का सिलसिला कुछ देर के लिए चला। सर्द हवाएं चलने से गलन में भी इजाफा हुआ। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से गलन में भी बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें