बरेली जिले में 246 लोगों ने बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया। परिवहन विभाग ने इन लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इस साल में अब तक बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते मिले 3.87 लाख लोगों का चालान भी किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इस साल अब तक सड़क पर बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बरेली जिले के 246 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस परिवहन विभाग ने निलंबित किए हैं। इनमें 155 लाइसेंस जिले की पुलिस और परिवहन विभाग की रिपोर्ट पर निलंबित किए गए हैं। 91 लाइसेंस अन्य जिलों की पुलिस और परिवहन विभाग की रिपोर्ट पर निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को आगाह करने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग के स्तर से रोजाना कार्रवाई की जाती है, लेकिन लोग लापरवाह रवैये से बाज नहीं आते हैं। इस साल अब तक आरटीओ और पुलिस ने बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 3,87,536 लोगों का चालान किया। बगैर सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने वाले 6277 लोगों का चालान किया। वाहन चलाने के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले 790 लोगों का चालान किया। इसी तरह से गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 1828 और नशे की हालत में वाहन चलाते मिले 24 लोगों का चालान किया।
आरटीओ (प्रवर्तन) प्रवण झा ने बताया कि एक वर्ष में एक वाहन चालक तीन या उससे अधिक बार यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए मिलता है तो उसका लाइसेंस निलंबित करने का प्रावधान है। जितने भी लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, वह यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आदतन अभ्यस्त हैं।