बरेली जिले में पुलिस ने अपराध नियंत्रण के मद्देनजर तस्करी, हत्या और चोरी के 20 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। उनकी निगरानी भी शुरू कर दी गई है। भोजीपुरा व बहेड़ी पुलिस ने नौ-नौ, हाफिजगंज व नवाबगंज पुलिस ने एक-एक अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। भोजीपुरा पुलिस ने पशु तस्कर कालीनगर निवासी शब्बीर, सैदपुर निवासी मुस्तकीम, अंबरपुर निवासी इकबाल, धौराटांडा वार्ड नंबर 10 निवासी नईम अहमद उर्फ नाहिद की हिस्ट्रीशीट खोली है।
क्षेत्र में चोरी करने वाले घूर समस्तपुर निवासी अमरपाल और सर्वेश की भी हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। इसके अलावा उदयपुर बन्नो जान निवासी मादक पदार्थ तस्कर आजम और चौधरी पट्टी निवासी रमेश की भी हिस्ट्रीशीट खोली है। हथियार बनाकर बेचने वाले पडरी खालसा निवासी रमेश की भी हिस्ट्रीशीटर खोलकर निगरानी की जा रही है। हाफिजगंज थाना पुलिस ने मोहल्ला बगिया कस्बा सेंथल निवासी पशु तस्कर महमूद और नवाबगंज पुलिस ने प्रभात नगर निवासी मादक पदार्थ तस्कर गौरव की हिस्ट्रीशीट खोली है।
बहेड़ी क्षेत्र में इन आरोपियों पर कसा शिकंजा
बहेड़ी पुलिस ने चोरी और हत्या की कोशिश में मुरारपुरा निवासी राजपाल, इस्लामनगर निवासी पशु तस्कर इब्राहिम, नारायण नगला निवासी जाकिर, मंडलपुर निवासी वासिफ खां, जोखनपुर निवासी जलीस खां, सिली जागीर निवासी शाहिद की हिस्ट्रीशीट खोली है। हत्या के मामले में अकबराबाद के नासिर, चोरी के मामले में मितीडांडी निवासी जुनैद, मादक पदार्थ की तस्करी में खगाई नगर निवासी पवन सिंह की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि एक सप्ताह में 40 से ज्यादा अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जल्दी ही और भी अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलेगी व गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। ऐसे शातिरों की निगरानी कर अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा।