उनका कहना था कि जब तक एनएचएआई के अधिकारी मौके पर नहीं आते तब तक टोल टैक्स वसूली बंद की जाए। वहीं टोल प्लाजा के टेक्नीशियन सूर्य प्रताप द्विवेदी ने बताया कि कॉमर्शियल वाहनों का पास 2310 रुपये प्रतिमाह की दर पर जारी किया जाता है। वहीं, टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों के लिए 330 रुपये प्रतिमाह की दर से पास दिए जाते हैं। दोगुनी वसूली का आरोप गलत है।