गेस्ट हाउस के बाहर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा बालिग था। ऐसे में दोनों के परिजनों को कोतवाली बुला लिया गया। दोनों अपनी मर्जी से आए थे, ऐसे में उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बता दें कि इस गेस्टहाउस में पहले भी प्रेमी जोड़े पकड़े जा चुके हैं। साथ ही गेस्टहाउस संचालक भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
चार महीने पहले गेस्ट हाउस हुआ था सील
करीब चार महीने पहले एक युवक दूसरे समुदाय की बदायूं निवासी छात्रा को फंसाकर इसी गेस्ट हाउस में ले आया था। पकड़े जाने पर पुलिस ने छात्रा का बयान उसके परिजनों की मौजूदगी में दर्ज किया तो उसने युवक पर गुमराह कर धर्मांतरण की कोशिश का आरोप लगाया।
इसके बाद पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गेस्ट हाउस मालिक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम सदर ने मौके पर आकर गेस्ट हाउस सील करा दिया था। बताते हैं कि इसके बाद भी निजी गेस्ट हाउस में प्रेमी जोड़ों के ठहरने का सिलसिला चलता रहा।