घटना के बाद पिता प्रदीप तिवारी कानपुर पुलिस से बेटी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांग रहे थे। शनिवार को पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट भेज दी। इसमें चोटों के कारण मौत होना पाया गया था। इसके बाद परिजन भी कानपुर पुलिस के तर्क से सहमत हो गए। अब वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते।
पिता ने जताई थी साजिश की आशंका
दीक्षा के पिता प्रदीप तिवारी ने पहले साजिश की आशंका जताई थी। उन्होंने बताया था कि एक महीने पहले दीक्षा घर आई थीं। कानपुर में एमबीबीएस पूरा होने के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज में दो साल के अनुबंध पर उन्हें नौकरी मिली थी। इसी महीने 25 जून को उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन करना था। दस जून को वह मेरठ जाकर बेटी की ज्वाइनिंग संबंधी कागजी औपचारिकता पूरी कराकर आए थे। वह काफी खुश थी। दीक्षा की मौत से पूरा परिवार टूट गया।