फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चला बुलडोजर: बीडीए ने ध्वस्त कराईं चार अवैध कॉलोनियां, बिना नक्शा के कराया जा रहा था निर्माण

Sun, 16 Jun 2024 11:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। शनिवार को इज्जतनगर में बीडीए का बुलडोजर चला। यहां अवैध तरीके से बनाई जा रहीं चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया।  
विज्ञापन
बुलडोजर से ध्वस्त किया गया निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी है। बीडीए ने शनिवार को इज्जतनगर में तीन कॉलोनाइजर की 20 हजार वर्ग मीटर की निर्माणाधीन अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कॉलोनाइजर किसानों से सस्ती जमीन खरीदकर वहां बिना नक्शा पास किए ही निर्माण करा रहे थे।

विज्ञापन

 
बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि इज्जतनगर के रहपुरा चौधरी में इकराम बेग सात हजार वर्ग मीटर, पांच हजार वर्ग मीटर व चार हजार वर्ग मीटर पर करीब तीन कॉलोनियां, निहाल व हाजी वसीम चार हजार वर्ग मीटर में अवैध कॉलोनी का निर्माण करा रहे थे। इन लोगों ने बीडीए से नक्शा पास नहीं कराया था। 

प्लॉट खरीदने से पहले जरूर करें ये काम 
सूचना पर सहायक अभियंता हरीश चौधरी, लक्ष्मण सिंह रावत, अवर अभियंता समेत प्रवर्तन टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने कहा है कि प्लॉट आदि लेने से पहले प्राधिकरण के कार्यालय से कॉलोनी के बारे में जानकारी ले ले। बीडीए की वेबसाइट bdainfo.org से भी जानकारी व पुष्टि कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार जारी है बीडीए की कार्रवाई 
12 जून को बीडीए की टीम ने कैंट के कांधरपुर में 39 बीघा जमीन पर बन रहीं चार अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त किया था। यहां भी बिना नक्शा के ही निर्माण कराया जा रहा था। इससे पहले टीम ने 10 जून को बीसलपुर रोड पर पुरनापुर गांव व भोजीपुरा के नैनीताल रोड पर 54 बीघा जमीन पर बन रही चार अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें