फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में तैनात जेई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिटाई से बचने के लिए कमरे में बंद हो गई विवाहिता, यूपी-112 पुलिस ने बचाया

बरेली। कर्मचारीनगर की रहने वाली दिव्या सक्सेना ने अपने जूनियर इंजीनियर पति और उसके घरवालों के खिलाफ दहेज की उत्पीड़न की रिपोर्ट इज्जतनगर थाने में दर्ज कराई है। दिव्या का आरोप है कि दहेज में 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया। बाद में यूपी-112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। प्रयास करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दिव्या का कहना है कि उनका विवाह इज्जतनगर में मनकामेश्वर मंदिर के पास रहने वाले अनुरूप सक्सेना से हुआ था। अनुरूप पीलीभीत में लोक निर्माण विभाग में जेई है। शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज में 20 लाख रुपये की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सास मंजू, मौसी सास रेनू आदि कम दहेज का ताना देकर आए दिन पति से पिटवाने लगीं।
जनवरी 2020 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। प्रसव का सारा खर्चा भी मायके वालों ने उठाया। इसके बाद भी ससुराल वालों के व्यवहार में कोई अंतर नहीं आया। उन्हें कई-कई दिन भूखा रखा जाता था। मायके जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। दिव्या का आरोप है कि 27 जुलाई को पति अनुरूप, सास रेनू, ससुर संजीव और देवर उमंग सक्सेना आदि ने जान से मारने की नीयत से उन्हें बुरी तरह पीटा। दिव्या ने किसी तरह खुद को कमरे में बंद कर लिया और पिता को फोन किया। रात करीब तीन बजे उनके पिता यूपी-112 पुलिस के साथ पहुंचे और कमरे से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें