आंवला। रविवार को बिजली निगम की ओर से एक इंटर कॉलेज परिसर में मध्यांचल वन इंफ्रा द्वारा स्मार्ट चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर से संबंधित शंकाओं का हल एक ही मंच पर किया गया। यहां पर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदे, देश और राज्य के विकास में स्मार्ट मीटर का योगदान, स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली उपयोग पर उपभोक्ताओं को आत्मनिर्भर बनाना जैसी जानकारियां दी गईं। वहीं, उपभोक्ताओं ने भी यूपीपीसीएल स्मार्ट ण्प के उपयोग के तरीके और स्मार्ट मीटर का स्मार्ट तरीके से उपयोग के बारे में जानकारी ली।
चौपाल का शुभारंभ करते हुए पशुधन मंत्री ने कहा कि स्मार्ट मीटर बिजली चोरी रोकने का सशक्त माध्यम है। हमारा सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि अपने घरों व प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगवाएं। इससे आपको बार-बार बिजली निगम के दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस दौरान पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, मित्रपाल, यशवंत सिंह, अधिशासी अभियंता विशाल वर्मा, उपखंड अधिकारी कामेश कुमार, जेई मनोज कुमार मौजूद रहे। संवाद